👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार को एक साइबर ठग ने लोगों को ठगने का प्रयास किया। इस दौरान साइबर ठग ने एक पत्रकार की फोटो व्हाट्सएप पर लगा ली और उनसे मदद के नाम पर पैसे मांगे। जैसे ही पत्रकार को मामले की भनक लगी तो उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गांधी विहार के रहने वाले अवनीश पाल पत्रकार हैं। अवनीश पाल की कांटेक्ट सूची को साइबर ठग ने हैक कर लिया और एक अन्य नंबर पर अवनीश की फोटो लगाकर लोगों को संदेश भेजना शुरू किया। इस दौरान आरोपी ने मदद के नाम पर लोगों से पैसों की मांग की। पत्रकार ने मामले में तहरीर देकर साइबर सेल से कार्रवाई की मांग की है। साइबर सेल जांच कर रही है।

पत्रकार अवनीश पाल
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010




























