हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित गोल्डन ट्यूलिप में आयोजित समारोह में पत्रकारों को सम्मानित किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नगर, विशिष्ट अतिथि के रूप में सिंगर सिमरन सैफी पहुंची और पत्रकारों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर नमामि गंगे गंगा विचार मंच की जिला संयोजिका अलका निम ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है जिसकी समाज को सख्त जरूरत है। वहीं हापुड़ के कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि पत्रकार ही सच्चाई दिखाने का एकमात्र जरिया है जो कि अपनी जान दाव पर लगाकर कवरेज करता है। इस अवसर पर पत्रकारों को सम्मानित किया गया। बता दे कार्यक्रम के संयोजक नेशनल भारत 24 न्यूज़ मेंबर वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ़ इंडिया के संस्थापक निजामुद्दीन सैफी, डॉ राहुल सैफी तथा सहसंयोजक सुहेल सैफी रहे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606





























