हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पंजाबी सभा समिति हापुड़ के संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय ताराचंद डाबर को उनके तीसरे स्मृति दिवस पर पत्रकारों व सभा के पदाधिकारियों ने उन्हें यादकर श्रद्धा सुमन व श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा के अध्यक्ष मनमोहन छाबड़ा ने स्वर्गीय डाबर को याद करते हुए कहा की डाबर जी सदैव समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते थे साथ ही उन्होंने पंजाबी समाज के लिए भी अमूल्य योगदान दिया। पूर्व अध्यक्ष हरीश ग्रोवर ने उनको याद करते हुए कहा कि स्वर्गीय डाबर ने पत्रकारिता के क्षेत्र में भी एक अमूल्य योगदान दिया था।हापुड़ के वरिष्ठ पत्रकार सत्यप्रकाश सीमन ने स्वर्गीय डाबर के साथ व्यतीत किए पत्रकारिता के क्षणों को याद किया और कहा कि वह प्रभु के अन्नय भक्त थे और उन्हें मृत्यु का पूर्व आभास हो गया था। डॉक्टर अशोक ग्रोवर,सुभाष चौधरी, सुभाष सहगल, सोनू चुग,कपिल मुंजाल, डॉ मनमोहन कक्कड़, वेद अरोरा (एडवोकेट), कमल चुग,प्रवीण सेठी, कुलदीप बांगा, कृष्ण गोपाल चुग, अनिल थापर, मदन भसीन, शशि भूषण मुंजाल, लेखराज अनेजा, डिंपल शर्मा, यशपाल तनेजा, अश्वनी छाबड़ा, सरदार सरजीत सिंह चावला, रोमी सूरी, विनोद थापर, दीपक बांगा, आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।




























