👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): EHAPUR NEWS के पत्रकार अमित कुमार की माता का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की रात 11.30 बजे पिलखुवा के जीएस मेडिकल में देहांत हो गया जिससे परिवार में शोक की लहर है। पत्रकार अमित कुमार की माता राम मूर्ति देवी पत्नी चरण सिंह का अंतिम संस्कार बाबूगढ़ के पास स्थित काली नदी पर दोपहर 12:00 बजे किया जाएगा।
65 वर्षीय राममूर्ति देवी लंबे समय से बीमार चल रही थी जिनका उपचार चल रहा था। सोमवार को राममूर्ति को पिलखुवा के जीएस मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां उनका रात करीब 11:30 बजे लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया।




























