
“गन्ना बीज बदलाव हेतु संयुक्त किसान गोष्ठी”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गन्ना परिषद धौलाना एवं ब्रजनाथपुर चीनी मिल द्वारा क्षेत्र के गन्ना किसानो को जागरूक करने के लिये बंसतकालीन गन्ना बुवाई के अन्तर्गत गॉव मिलक में किसान गोष्ठी आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता देवेन्द्र सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक परिषद धौलाना के द्वारा की गयी एवं राकेश पटेल, सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति लि० हापुड़ व चीनी मिल से श्री चन्द्रवीर सिंह प्रबन्धक गन्ना एवं मिलक ग्राम के कृषक के द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें किसानो को गन्ना बीज बदलाव हेतु नई स्वीकृत गन्ना प्रजाति जैसे को0 0118, को०शा0 18231 व को. लख. 16202 आदि की बुवाई एवं गन्ने में लगने वाले रोग (लाल संडन), कीट एवं उनके उपचार आदि की जानकारी साझा की गयी, साथ ही कृषको की आय में वृद्धि हेतु सहःफसल की बुवाई हेतु कृषको को प्रोत्साहित किया गया एवं गन्ना उत्पादन में वृद्धि हेतु गन्ना बुवाई की विधि ट्रेन्च विधि, रिंग पिट विधि, पेड रॉ आदि के महत्व की जानकारी दी गयी। इस मौके पर उपरोक्त के आलावा ग०वि०प० धौलाना से गन्ना पर्यवेक्षक अमरेश सिंह, अभिषेक सिंह, जितेन्द्र, विशाल, सत्यदेव, पंकज, आदेश एवं सुरेन्द्र व चीनी मिल अधिकारी भी मौजूद रहे है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52


























