👁 0 views Views
पांच पीढ़ियों का संयुक्त परिवार मिसाल बना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के गांव सादकपुर में एक किसान की 104 वर्ष की आयु होने पर बेटे, बहुओं, पोते, पोत बहुओं उनका जन्म दिन धूमधाम से मनाया और केक काट कर उनके दीर्घआयु होने की कामना की।
गांव सादकपुर में किसान किशन लाल रहते हैं जिनका मुख्य व्यवसाय खेती है। किसान के दो बेटों, पोते, पोत बहुओं, परपौत्रों सहित परिवार में 54 सदस्य है जो एक संयुक्त परिवार के रुप में एक साथ रहते है। पांच पीढ़ियों का यह संयुक्त परिवार आस-पास के इलाके में एक मिसाल है। किसान किशन लाल का जन्म 14 जनवरी-1919 को एक किसान परिवार में हुआ।
HUNGRY HACKERS OFFER: HOT COFFEE + MASALA MAGGI @ 79/-: 7248676869





























