हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जिला सेवायोजन कार्यालय हापुड़ के निर्देशन में देहली की सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस (ई) लिमिटेड के द्वारा जनपद के सभी विकास खण्ड मुख्यालयों में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये रोजगार शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में सुरक्षा सैनिक व सुरक्षा अधिकारी की नियुक्ति की जायेगी। ब्लॉक स्तर पर इसके लिए शिविर की तिथियां घोषित कर दी गयी है। जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशन में जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने सभी विकास खण्ड अधिकारियों को निदेर्शित किया है कि अपेक्षित सहयोग प्रदान करे। भर्ती अधिकारी रजनीश सिंह द्वारा आयोजन को लेकर अपेक्षाओं के अनुरूप अपना सहयोगात्मक योगदान देगें।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया कि विकास खण्ड कार्यालय पर प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक अलग-अलग विकास खण्डो पर भर्ती आयोजित की जायेगी। दिनांक 11 जुलाई को विकास खण्ड गढ़मुक्तेश्वर, 12 जुलाई को विकास खण्ड धौलाना 13 जुलाई को विकास खण्ड सिम्भावली, 15 जुलाई को विकास खण्ड गढ़मुक्तेश्वर और अन्तिम रोजगार शिविर 16 जुलाई को विकास खण्ड हापुड में आयोजित किया जायेगा। इस भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थी जो 10वीं पास उम्र 21 वर्ष से 35 वर्ष तक वजन 56 किलो से 96 किलो तक तथा लम्बाई 168 से० मी० वही अभ्यर्थी पात्र होगें। इच्छुक अभ्यर्थी समस्त दस्तावेजो की एवं आधारकार्ड की फोटो प्रतियां व एक पासपोर्ट साइज फोटो और केवल चयनित अभ्यर्थियों के लिए रुपया 350 / – रु० एवं सुरक्षा अधिकारी के लिये 500/-रुपये प्रासपैक्टस शुल्क के साथ विकास खण्ड कार्यालय पर उपस्थित हो चयनित अभ्यर्थियों को एक माह के प्रशिक्षणोपरान्त 65 वर्ष की स्थायी नौकरी के साथ सुरक्षा सैनिको को 12,000/-रुपये से 16,000/-रुपये एवं सुरक्षा अधिकारी के लिये वार्षिक 3,50,000 /- रुपये सी० टी० एस० के साथ पी० एफ०, ग्रेच्युटी, बोनस, फैमिली मेडिकल सुविधा, वेतन वृद्धि, प्रमोशन जैसी अनेक सुविधाये दी जायेगी। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद सर्टिफिकेट भी दिया जाता है।
भर्ती की अधिक जानकारी के लिए कमाण्डेन्ट कार्यालय मोबाइल नं० -9140281994, 8318020726 पर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
VIDEO: Modular Kitchen बनवाने के लिए कॉल करें: 9582002050





























