हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के 584 पदों पर भर्ती चल रही है। कुशल खिलाड़ी आरक्षी पद के लिए खिलाड़ी कोटे में पुलिस भर्ती के लिए फार्म गाजियाबाद में जमा करा सकते हैं। पहले अभ्यार्थियों को लखनऊ स्थित भर्ती बोर्ड कार्यालय में जाना पड़ता था लेकिन अब वह गाजियाबाद स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में 31 अक्टूबर तक सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्रार्थना पत्र जमा करा सकते हैं।
फिलहाल तक अभ्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन के साथ आवेदन प्रपत्र और चालान की मूल प्रति व्यक्तिगत रूप से लखनऊ में जमा करानी पड़ती थी। ऐसे में अभ्यार्थियों को काफी परेशानी होती थी जिनकी सुविधाओं को देखते हुए अब वह गाजियाबाद में ही फार्म जमा करा सकते हैं।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700


























