हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 27 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा जिसमें कई कंपनियां भाग लेंगी और अभ्यार्थियों का साक्षात्कार करने के बाद चयन करेंगी। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यार्थियों को सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराना आवश्यक है। मेले में शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई डिप्लोमा के वही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे जो सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत हैं। मेले का आयोजन इंदिरा गांधी आईटीआई दिल्ली रोड पर सुबह 10:00 बजे किया जाएगा। किसी जानकारी के लिए संपर्क करें 01222300121.
ये भी पढ़ें: JOB Alert: 27 अक्टूबर को लगेंगे दो रोजगार मेले
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033






























