हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में रोजगार की तलाश करने वालों के लिए जिला सेवायोजन विभाग ने रोजगार मेले का आयोजन करने का फैसला लिया है जिसमें हाई स्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई डिप्लोमा के अभ्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे जिन्हें नौकरी की तलाश है। बताते चलें कि जिला सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत अभयार्थी 21 जनवरी को आयोजित होने वाले रोजगार मेले में हिस्सा ले सकेंगे।
जनपद हापुड़ के जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 21 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कई कंपनियां हिस्सा लेंगी जिनकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई डिप्लोमा है वह इस रोजगार मेले में रोजगार की तलाश कर सकते हैं। विभाग के कार्यालय में पंजीकृत अभ्यर्थी ही इसमें हिस्सा ले सकेंगे जिसके लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बता दें कि रोजगार मेला 21 जनवरी को सुबह 10:00 बजे जनपद हापुड़ के धौलाना के राजकीय आईटीआई कंदोला में आयोजित होगा।
अब अपके घर, दुकान, गोडाउन व फैक्ट्री में चोरों के घुसने से पहले डिवाइस करेगी फोन: 8650020123





























