हापुड़, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): श्री जैन कन्या पाठशाला इन्टर कालेज प्रबंध तंत्र के चुनाव कार्यक्रम में मंगलवार को कोई नाम वापसी नहीं हुई।
श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कालेज हापुड के प्रबंध तंत्र के चुनाव कार्यक्रम मे मंगलवार नाम वापसी का अन्तिम दिन था। चुनाव अधिकारी मारवाड इटंर कालेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव ने बताया कि आज नाम वापस लेने की अन्तिम तिथि थी, कोई नाम वापिस नही हुआ। अब तक 12 पदों के लिए 12 ही नामांकन पत्र प्राप्त हुए है, जांच मे सभी नामांकन पत्र सही पाये गये।
अब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रबंधक, उप प्रबंधक, कोषाध्यक्ष, 7 सदस्यों पर चुनाव निर्विरोध तय है। अध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार जैन, उपाध्यक्ष विनोद कुमार जैन, प्रबंधक अनिल जैन, उप प्रबंधक अतुल जैन, कोषाध्यक्ष गोरव जैन, 7 सदस्यों मे सुशील जैन, अरुण जैन, राजेश जैन, अभिषेक जैन, अरुण जैन कसेरे, राजीव जैन तथा सचिन जैन के नामांकन पत्र अन्तिम फाइनल सूची मे है जिनका निर्विरोध जीतना तय है। इस अवसर पर जैन समाज के मंत्री आकाश जैन, जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार, तुषार जैन, शुभम जैन, राजेश जैन आदि उपस्थित थे।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093


























