हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बुधवार को एक बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें हापुड़ के स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए गए। इस वीडियो में बुजुर्ग ने दावा किया कि उसे कोरोना वैक्सीन की जगह रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया है। आइए दिखाते हैं पहले वायरल वीडियो।
जब वीडियो वायरल हुआ और मामले ने तूल पकड़ा तो जिलाधिकारी हापुड़ एक्शन में आ गए और उन्होंने मामले की जांच के आदेश दे दिए। उपजिलाधिकारी धौलाना व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी वेद प्रकाश ने मामले में संयुक्त जाँच की जिसमें बुजुर्ग द्वारा लगाए जा रहे दावे झूठे पाए गए। मामले में जिलाधिकारी हापुड़ अनुज सिंह ने बयान देते हुए बताया कि जयवीर द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।
आपको बता दें कि 14 अप्रैल को यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था जिसमें जयवीर ने कोरोना वैक्सीन की जगह रेबीज का इंजेक्शन लगाने का दावा किया था। मामले की जांच शुरु की गई और जानकारी में पाया गया कि CHC सपनावत में सात अप्रैल को कोविड-19 वैक्सीन का कोई कार्यक्रम नहीं था और उस दिन किसी को वहाँ कोविड वैक्सीन नहीं लगायी गयी। वीडियो में जो CHC सपनावत का OPD का पर्चा दिखाया गया है उस पर सपनावत के किसी डॉक्टर द्वारा उपचार नहीं लिखा गया है और ARV की वैक्सीन भी जयवीर नाम के व्यक्ति को नहीं लगायी गयी है। जांच में वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप निराधार और ग़लत पाए गए हैं।
Mobile Exchange offer: पुराना मोबाइल बेचें और खरीदे गारंटी के साथ. कॉल करें: 7409166666, 8979760159





























