हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हरियाणा के कुरुक्षेत्र थाना पुलिस ने हापुड़ के जिस सर्राफ को चोरी का माल खरीदने के आरोप में दबोचा था, वह सर्राफ घर वापिस लौट आया है।
Our Trending Story: सैकड़ों लाइलाज बीमारियों का इलाज एक ही छत के नीचे कैसे सम्भव है:
गत दिनों कुरुक्षेत्र पुलिस ने खारी कुआं के एक सर्राफ को सर्राफा बाजार से चोर के जेवर खरीदने के आरेप में पकड़ा था और उसे पकड़कर कुरुक्षेत्र ले गई थी। सूत्र बताते हैं कि आरोपी सर्राफ ने खरीदा गया 45 ग्राम सोना पुलिस को सौंप दिया जिसके बाद पुलिस ने हापुड़ के सर्राफ को छोड़ दिया।
बता दें कि हापुड़ के सर्राफा बाजार में हरियाणा, राजस्थान, नोएडा, महाराष्ट्र, दिल्ली आदि की पुलिस कई बार छापामारी कर चुकी है और करीब एक दर्जन ऐसे ज्वैलसी कारोबारी हैं जिनपर संगीन धाराओं में अनेक मुकद्दमें दर्ज हैं।
Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941




























