शातिर चोर से लाखों के जेवर व नकदी बरामद
हापुड़ ,सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा हापुड जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से चोरी के 06 मोबाइल फोन, लाखों रूपये के सफेद धातु के आभूषण, अवैध चाकू व 60 हजार रूपये नकदी बरामद किये हैं।आरोपी पिलखुआ के गांव सिखैडा का आरिफ है।पुलिस ने आरिफ को जेल भेज दिया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























