हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नेकनामपुर नानई निवासी जगरोशनी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका बेटा कामकाज के सिलसिले में गाजियाबाद रहता है। पुत्र की तबीयत खराब होने पर वह तीन अगस्त को गाजियाबाद चली गई थी। इस बीच मकान बंद था जिसका चोरों ने फायदा उठाया। जब वह 29 नवंबर को अपने बेटे के साथ वापस गांव पहुंची तो देखा कि अंदर के सभी दरवाजों के ताले आरी से कटे हुए थे। चोरों ने घर से नकदी और गहने चोरी कर लिए। पीड़ित में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
चोरों ने इतनीनान से घर की तलाशी ली। संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात, दस हजार की नकदी चोरी कर ली। साथ ही कीमती साड़ियां, पीतल के बर्तन, सिलेंडर आदि सामान भी चोरी कर लिया। महिला ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना अध्यक्ष संदीप मलिक का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
दिवाली के लिए होलसेल के दामों पर खरीदें उपहार: 9837477500

































