JEE MAINS: हापुड़ के निपुण ने 100 परसेंटाइल, निकुंज ने 99.99 परसेंटाइल हासिल की










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जेईई मेंस की परीक्षा के परिणाम मंगलवार को घोषित हुए जहां हापुड़ के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी निकुंज गोयल और निपुण गोयल ने परीक्षा उत्तीर्ण कर हापुड़ जनपद का नाम रोशन किया है। निपुण गोयल ने परीक्षा में 100 परसेंटाइल जबकि निकुंज गोयल ने 99.99 परसेंटाइल हासिल की है जिससे उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। बता दें कि निपुण और निकुंज ने दसवीं कक्षा में क्रमशः जनपद हापुड़ में प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त किया था जिन्होंने एक बार फिर शिक्षा जगत में कमाल दिखाया है। बताया जा रहा है कि निकुंज गोयल ने मेरठ संभाग क्षेत्र में अव्वल स्थान प्राप्त किया है।
संजय गोयल (जीमैक्स वालों) के पुत्र निकुंज गोयल तथा निपुण गोयल ने कड़ा परिश्रम कर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बताया कि पूरे देश में 12 ऐसे अभ्यार्थी हैं जिन्होंने जेईई मेंस की परीक्षा में हंड्रेड परसेंटाइल प्राप्त किया है जिसमे निपुण गोयल भी शामिल हैं। निपुण गोयल और निकुंज गोयल ने हापुड़ के दीवान पब्लिक स्कूल से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण की जहां निपुण ने 500 में से 500 तथा निकुंज ने 500 में से 498 अंक प्राप्त किए। दोनों फिलहाल फिटजी मेरठ से कोचिंग ले रहे थे जिन्होंने कड़ा परिश्रम कर इस मुकाम को हासिल किया है। इस अवसर पर दोनों को बधाई देने वालों का तांता लगा है। निकुंज का सपना सिविल सर्विसेज तथा निपुण का सपना एक वैज्ञानिक बनना है।

BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!