👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की डीएम के कड़े रुख के बाद धौलाना तहसील प्रशासन हरकत में आया। गुरुवार की शाम को तहसील टीम ने एसडीएम विवेक यादव, तहसीलदार प्रवीण कुमार, नायब वैशाली अहलावत, कानूनगो राजीव चौधरी व लेखपाल केशव शर्मा की टीम ने जेसीबी के द्वारा धौलाना गुलावठी मार्ग पर करोड़ो की जमीन से अवैध कब्जा हटववाया। मौके पर भारी पुलिस तैनात। प्रशासन की कार्रवाई से भूमफियाओ में हडकम्प मचा रहा।




























