जवान ने की आत्महत्या, परिवार में छाया मातम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एस एस बी के मेरठ निवासी जवान ने तनाव के कारण अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि राकेश कुमार उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के झंनजोकर गांव का रहने वाला था जिसकी ड्यूटी छत्तीसगढ़ के बस्तर नक्सली मोर्चे पर चल रही थी और तोड़ाकी थाना क्षेत्र के कोसरोड कैंप में तैनात था। जिसने सोमवार की रात्रि में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली की आत्महत्या।
एस एस बी जवान राकेश कुमार के द्वारा आत्महत्या करने की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक जवान की शादी लगभग 7 वर्ष पूर्व बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अटूटा निवासी नेपाल सिंह की बेटी सुनिता उर्फ लाली के साथ हुई थी। जो अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को रोते बिलखते छोड़कर चला गया है जिसकी आत्महत्या करने की पुष्टि अंतागढ़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बढई ने की है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point



























