
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा: आज होने वाली कक्षा 5 की परीक्षा 16 दिसंबर को होगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026 के दृष्टिगत 13.12.2025 को आयोजित होने वाली कक्षा 5 की परीक्षा तिथि को परिवर्तित करते हुए दिनांक 16.12.2025 को परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के शिक्षा निदेशक बेसिक प्रताप सिंह बघेल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा 2026 के दृष्टिगत सम्यक विचारोंपरांत 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली कक्षा 5 की प्रथम पाली में गणित और द्वितीय पाली में कला, संगीत विषय की परीक्षा तिथि को बदला गया है जो 16 दिसंबर को होगी। प्रथम पाली में गणित और द्वितीय पाली में कला, संगीत विषय की परीक्षा आयोजित होगी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




























