इस्कॉन पिलखुवा में मनाया जन्माष्टमी महोत्सव, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ इस्कॉन पिलखुवा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम और भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर लगभग 10,000 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर भगवान की असीम कृपा प्राप्त की।
महोत्सव की विशेषता रही कि आयोजन 14 दिनों तक चला, जिसमें प्रतिदिन कृष्ण कथा, झूलन उत्सव और कीर्तन का क्रम चलता रहा। जापान से पधारे परम पूज्य कविचन्द्र स्वामी महाराज ने कृष्ण कथा के दौरान कहा कि “कृष्ण कथा करना ही जीवन का परम लक्ष्य है।” कथा के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिन्हें सभी भक्तो ने अत्यधिक सराहा।
जन्माष्टमी की रात्रि में भक्तों द्वारा अखंड कीर्तन एवं युगधर्म संकीर्तन बैंड के द्वारा विशेष कीर्तन हुआ। ठीक 12 बजे मध्यरात्रि भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य पर शंख-घंटानाद और महामंत्र संकीर्तन के बीच भव्य महाअभिषेक एवं महाआरती सम्पन्न हुई। भगवान श्रीराधा-मदनमोहन को 108 से भी अधिक प्रकार के भोग अर्पित किए गए तथा सैकड़ों श्रद्धालुओं ने झूला सेवा और आरती में भाग लिया।
भंडारे में हजारों भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर इस्कॉन पिलखुवा द्वारा सनातन धर्म के प्रचार हेतु संचालित श्रीमद्भगवद्गीता कोर्स में पंजीकरण कराया। सभी आगंतुकों के लिए प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई। सम्पूर्ण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया के माध्यम से भी किया गया।

एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264








  • Related Posts

    बाबूगढ़: सड़क हादसे में बस चालक की मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के उपेड़ा फ्लाईओवर पर शनिवार की रात हुए भयंकर सड़क हादसे में एक बस गन्ने…

    Read more

    950 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    🔊 Listen to this 950 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजे के साथ दो तस्करों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबूगढ़: सड़क हादसे में बस चालक की मौत

    बाबूगढ़: सड़क हादसे में बस चालक की मौत

    950 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    950 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    श्रवण नक्षत्र तथा सर्वार्थसिद्धि योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

    श्रवण नक्षत्र तथा सर्वार्थसिद्धि योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

    जनपद हापुड़ ने शिक्षा के क्षेत्र में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा

    जनपद हापुड़ ने शिक्षा के क्षेत्र में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के दूसरे दिन 700 मरीजों ने कराई जांच, कल अंतिम दिन

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के दूसरे दिन 700 मरीजों ने कराई जांच, कल अंतिम दिन

    चोरी की साइकिल के साथ पकड़ा गया

    चोरी की साइकिल के साथ पकड़ा गया
    error: Content is protected !!