आर्य समाज हापुड़ में जन्माष्टमी व वैदिक सत्संग का हुआ आयोजन










आर्य समाज हापुड़ में जन्माष्टमी व वैदिक सत्संग का हुआ आयोजन

हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):आर्य समाज, हापुड़ में श्रावणी पर्व के उपलक्ष्य में चल रहे पाँच दिवसीय विशेष वैदिक सत्संग के अंतर्गत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण का 5252वाँ जन्मदिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुकुल ततारपुर के प्राचार्य डॉ. प्रेम पाल शास्त्री ने की।
कार्यक्रम में भजनोपदेशक कुलदीप भास्कर (घरौंदा, हरियाणा) ने अपने भावपूर्ण भजनों “जगत का यह किसने दीप जलाए…”, “ओम नाम भज ले सुबह शाम भज ले…” और “जब दिल में बसा दिलदार मेरा…” के माध्यम से वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
इसके पश्चात आचार्य संजीव रूप (बदायूं, उत्तर प्रदेश) ने वेद मंत्रों की व्याख्या करते हुए अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार संपूर्ण ब्रह्मांड अनुशासन में कार्य करता है, उसी प्रकार मनुष्य को भी अपने जीवन में अनुशासन अपनाना चाहिए। अनुशासन से ही परिवार, समाज और राष्ट्र में सुख-शांति स्थापित होती है। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को योगेश्वर रूप में प्रस्तुत किया, जो जीवन के लिए प्रेरणादायक है।
आर्य समाज, हापुड़ के मंत्री संदीप आर्य ने कहा कि हमें अपने महापुरुषों का जन्मोत्सव मर्यादापूर्वक मनाना चाहिए, ताकि उनके जीवन चरित्र से हमारे बच्चे व युवा प्रेरणा लेकर आदर्श नागरिक बन सकें और समाज एवं संस्कृति के उत्थान में योगदान दें।
कार्यक्रम में आर्य समाज के प्रधान पवन आर्य, प्रधाना वीना आर्या, रेखा गुप्ता, साधना गुप्ता, प्रदीप कुमार आर्य, मुकेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, परीक्षित आर्य, राजपाल सिंह आर्य, अनिल गुप्ता, तिलक सिंह, राजेंद्र आहूजा सहित अनेक श्रद्धालु व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926








  • Related Posts

    135 किलो की कावड़ बनी आकर्षण का केंद्र

    🔊 Listen to this 135 किलो की कावड़ बनी आकर्षण का केंद्र हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बृजघाट गंगा तट से 135 किलो की कावड़ लेकर निकले नौजवानों का दल लोगों के…

    Read more

    केन्द्रीय बजट विकसित भारत की मजबूत नींव

    🔊 Listen to this केन्द्रीय बजट विकसित भारत की मजबूत नींवहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड विधानसभा क्षेत्र में रविवार को आयोजित “केन्द्रीय बजट 2026 विधानसभा चौपाल” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    135 किलो की कावड़ बनी आकर्षण का केंद्र

    135 किलो की कावड़ बनी आकर्षण का केंद्र

    केन्द्रीय बजट विकसित भारत की मजबूत नींव

    केन्द्रीय बजट विकसित भारत की मजबूत नींव

    हापुड़ में आयोजित किया गया टैक्स टी-20 लीग मैच

    हापुड़ में आयोजित किया गया टैक्स टी-20 लीग मैच

    पुलिस ने दो चाकूबाज दबोचा

    पुलिस ने दो चाकूबाज दबोचा

    हापुड़ का आर्य समाज गूंजा वैदिक यज्ञ, भजन एवं राष्ट्रचिंतन से

    हापुड़ का आर्य समाज गूंजा वैदिक यज्ञ, भजन एवं राष्ट्रचिंतन से

    महाशिवरात्रि पर फलाहार के भंडारे में पहुंचे भक्त

    महाशिवरात्रि पर फलाहार के भंडारे में पहुंचे भक्त
    error: Content is protected !!