हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार ऐसे गुंडों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर सम्पत्ति कुर्क कर रही है, जिसने समाज में अवैध रुप से धन अर्जित कर अथाह सम्पत्ति का साम्राज्य स्थापित किया है,पंरतु हापुड़ के क्रिकेट सटोरिए अभी भी सरकार, पुलिस व प्रशासन की नजर से बचे हैं।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996

वैसे तो हापुड़ में दर्जनों क्रिकेट सटोरिए सक्रिय हैं, परंतु उनमें एक ऐसा सटोरिया है, जो भाजपा नेताओं की गणेश परिक्रमा करके अभी तक स्वयं को बचाता रहा है। हाफिजपुर पुलिस ने इसके विरुद्ध मुकद्दमा भी दर्ज किया था और अब जमानत पर है। आरोपी क्रिकेट सटोरिए ने अवैध तरीके से धन अर्जित करके करीब बीस करोड़ रुपए की सम्पदा एकत्र की है। नई शिवपुरी की मैजिस्ट्रेट कालोनी में यह सटोरिया करोड़ों रुपए के भवन में रहता है और सर्राफा बाजार मेें करोड़ों की दुकान का मालिक है। मेरठ रोड पर दशमेश नगर इलाके में करोड़ों रुपए के दो भवन हैं जिन्हें किराए पर दे रखा है। इसके अतिरिक्त कई कालोनियों में 5 करोड़ रुपए के प्लाट हैं। लग्जरी गाड़ी, दुपहिए वाहन भी हैं। सोने के जेवर तो किलो में हैं, बैंक खातों में भी भारी लेन-देन होने के संकेत मिले है। पीडि़त परिवारों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से क्रिकेट सटोरियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
























