हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सार्वजनिक स्थल पर शराब पीना व पिलाना पूरी तरह निषेध है, परंतु हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर स्थित शराब के ठेकों के ईर्द-गिर्द दिन छिपते ही शराब के जाम छलकने शुरु हो जाते हैं जिससे राहगीरों का उधर से निकलना भी दूभर हो जाता है।
नगर पालिका हापुड़ के गेट के सामने स्थित शराब के ठेके के आस-पास सड़क पर ही कई दुकानें तख्त व ठेले पर चल रही है जिन पर छिपते ही शराब पिलाने का धंधा शुरु हो जाता है। ठेके की करीब एक फर्लांग की परिधि में लोग सड़क पर ही खड़े होकर शराब पीने लगते हैं जिससे माहौल खराब हो रहा है। नागरिकों की मांग है कि इस इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जाएं, ताकि शराबियों को पकड़ा जा सके।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700


























