👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के जिंदल नगर के पास शुक्रवार की सुबह करीब 4:00 बजे दो ट्रेलरकों की आपस में भिड़ंत हो गई जिससे यातायात प्रभावित हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को साइड कराया।
राजस्थान निवासी भोलाराम ट्रेलर के चालक है जो कि रोहड़ी से भरा ट्रेलर लेकर राजस्थान से हापुड़ जा रहे थे। जैसे ही वह जिंदल नगर के पास पहुंचे तो आगे चल रहे एलुमिनियम की सिल्ली से भरे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे दोनों ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। इस दौरान रोहड़ी सड़कों पर बिखर गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























