हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महाशिवरात्रि पर्व पर हापुड़ के बराही मोहल्ला निवासी शिवभक्त सचिन वर्मा बृजघाट से लगभग 30 घंटे का पैदल सफर तय कर हापुड़ के चंडी मंदिर पहुंचे और चंडी मंदिर में पहुंचकर भगवान भोले का जलाभिषेक किया। इस दौरान उनके साथ भक्त महेश ट्याला, दीपेश वत्स, बिट्टू वर्मा, कृष्ण वर्मा आदि उपस्थित रहे। सचिन वर्मा पिछले पर 71 किलो की कावड़ लाए थे जो इस वर्ष 101 किलो की कावड़ लेकर हापुड़ पहुंचे। भोले के जयकारों के साथ शिव भक्त सचिन का चंडी मंदिर में स्वागत हुआ और उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
सचिन वर्मा बृजघाट से 101 किलो की कावड़ लेकर हापुड़ की चंडी रोड पर स्थित चंडी मंदिर के लिए रवाना हुए। 30 घंटे की यात्रा के पश्चात शिवभक्त शनिवार की रात मंदिर पहुंचे और भोले का जलाभिषेक किया। मान्यता है कि जो भी महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान भोले का मन से जलाभिषेक करता है वह उसकी जरूर सुनते हैं।




























