हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com) : हापुड़ के आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में चल रहे पर्यूषण पर्व में शनिवार को ऋध्दि सिद्धि विधान का आयोजन किया गया। पंडित प्रवीण ने विधान पाठ को कराया तथा संगीतकार विकास भारद्वाज ने संगीत से विधान की शोभा बढाई। प्रातःकाल शान्ति धारा,अभिषेक सिंचन किया गया। विधान पाठ में जैन साधकों ने पूजा अर्चना की तथा भक्ति की।जैन भजनों पर नृत्य किया गया। अरिहंत जैन, लविश जैन, परी जैन, डालनी जैन, साची जैन, मेहुल जैन आदि ने भजनों पर नृत्य किया। कार्यक्रम का संचालन पुलकित जैन ने किया। सुधीर जैन ने पांच लक्की ईनाम निकलवाए। भजनों पर नृत्य करने वाले तथा लक्की ईनाम वालों को पारितोषिक दिए गए। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन,महामंत्री अशोक जैन, विनोद जैन, सुरेश चन्द्र जैन, अंकुर जैन, अनिल जैन, रेणुका जैन, सरोज जैन, रेखा जैन, अनिता जैन, निशा जैन, नेहा जैन आदि उपस्थित थे।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342






























