
स्वतन्त्रता दिवस पर जैन समाज निकालेगा अहिंसा तिरंगा यात्रा
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com):जैन समाज हापुड के अध्यक्ष अनिल जैन ने बताया कि 15 अगस्त स्वतन्त्रता दिवस पर जैन समाज नगर मे 108 टू व्हीलर पर अहिंसा तिरंगा यात्रा निकालेगा। यह यात्रा 15 अगस्त को मेरठ रोड के नमोस्तु भवन से प्रातःकाल 7 बजे प्रारम्भ होकर 1008 श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर,मेरठ रोड, आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार, समोशरण दिगम्बर जैन मंदिर शकंर गंज होते हुए वापिस नमोस्तु भवन पर समाप्त होगी जहाॅ दिगम्बर जैन मुनि 108 आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज अपना मगंल प्रवचन देगें।सोमवार को प्रातःकाल नमोस्तु भवन पर चमत्कारिक अराधना, पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर शान्तिधारा तथा मगंल प्रवचन हुए। आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज ने जैन भक्तो को प्रवचन देते हुए कहा कि कषाय हमे अधोगति की ओर ले जाती है।क्रोध, लोभ,मान तथा माया इसके चार रूप होते हैं।हमे इनसे बचना चाहिए। सुधीर जैन,संदीप जैन,डाoअनिल जैन, जतिन जैन, सुशील जैन, सुरेश चन्द जैन, पंकज जैन, मनीष जैन, सजींव जैन ,तरूण जैन, अशोक जैन, बबीता जैन,रेखा जैन, मीनू जैन, मनीषा जैन,डाoरेखा जैन, विनोद बाला जैन, नीता जैन, प्रगति जैन आदि उपस्थित थे।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867

































