जैन समाज ने शुरू किया आयुर्वेद अस्पताल
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): जैन समाज हापुड द्वारा जैन सन्त भवन, जैन लोक पर गुरुवार से आर्युवैदिक चिकित्सालय का शुभारंभ किया। इस चिकित्सालय पर आर्युवैदिक चिकित्सक डाoविनोद कुमार प्रतिदिन प्रातःकाल 9 बजे से दोपहर 1बजे तक आर्युवैदिक पद्धति से रोगियों का उपचार करेंगे। इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, महामंत्री अशोक कुमार जैन,इन्जीनियर संरक्षक सतीश कुमार जैन, उपाध्यक्ष नितिन जैन, जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार, महामंत्री सुशील जैन आदि उपस्थित रहे। चिकित्सालय का श्रीगणेश सामूहिक णमोकार महामंत्र के पाठ से हुआ।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:


























