👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कसेरठ बाजार हापुड़ में चल रहे पर्यूषण पर्व के अंतिम दिन अनन्त चौदस पर्व भव्य एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। प्रातःकाल शान्ति धाराअभिषेक सिंचन किया गया। जैन समाज के श्रध्दालुओं ने भक्तताम्बर विधान पाठ में बैठकर पूजा अर्चना की। अंतिम दिन सभी ने भक्ति की। विधान को पंडित प्रवीण ने सम्पन्न कराया तथा संगीत कार विकास भारद्वाज ने संगीत से विधान की शोभा बढाई। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन एवं महामंत्री अशोक जैन ने बताया कि सोमवार को भव्य रथयात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर कसेरठ बाजार से भव्य रथयात्रा नगर के मुख्य बाजारों से होते हुए मन्दिर जी कसेरठ बाजार पर पूरी होगी।करोना नियमों का पालन करते हुए सभी धार्मिक आयोजन होंगे।

























