हापुड़, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): केन्द्रीय मंत्री पुरुषोतम रुपाला द्वारा अंडे को शाकाहारी बताए जाने का जैन समाज ने कड़ा विरोध किया है। दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन, उपाध्यक्ष नितिन जैन, महामंत्री अशोक जैन, जैन मिलन के अध्यक्ष सुशील जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र जैन, महामंत्री भुवन जैन, महिला जैन मिलन सुमिति की अध्यक्ष नीतू जैन, अनिल कुमार जैन, अंकुर जैन, तुषार जैन आदि ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री का अंडे को शाकाहारी बताना जैन धर्म की भावनाओं को आहत पहुंचाने वाला है। उन्हें अपने इस बयान पर खेद व्यक्त करना चाहिए।अंडा किसी भी प्रकार से शाकाहारी नहीं हो सकता। इसके अनेक प्रमाण है। अंडे का सेवन पूरी तरह से मांसाहारी तथा तामसिक है। इसका प्रयोग जैन धर्म के सिद्धांतों के प्रतिकूल हैं। केंद्र सरकार के मन्त्री को इस बयान के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए।
































