
जैन मुनि ने जैन मन्दिरों के दर्शन कर इतिहास जाना
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): श्री 108 आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज ने नमोस्तु भवन पर जैन भक्तो को प्रवचन देते हुए कहा कि हापुड से चातुर्मास पूरा कर लम्बी मगंल बिहार पदयात्रा मे अनेक प्राचीन जैन मंदिरो के दर्शन का सौभाग्य मिला तथा उन मन्दिरो के इतिहास को जाना। हापुड से जैन तीर्थ तिजारा,राजस्थान, महावीर जी, मथुरा, हाथरस,अलीगढ, खुर्जा, बुलन्दशहर होते हुए पुन: हापुड आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हापुड के जैन भक्तो ने लम्बी मगंल बिहार पदयात्रा मे बहुत सहयोग किया। यहाॅ से कल दोपहर मुरादनगर पुण्य स्थली को मगंल बिहार होगा।
गुरू भक्ति मे प्रगति जैन, रेखा जैन, नीता जैन, अनिल जैन, विकास जैन, अरिहंत जैन आदि ने भक्तिपूर्ण भजन प्रस्तुत किए। महाराज जी ने जैन धर्म की शिक्षाओ पर प्रश्न पूछे, सही उत्तर देने वालो को पारितोषिक प्रदान किए गए।
बृहस्पतिवार महाराज जी की आहार चर्या अशोक कॉलोनी मे सुधीर जैन टपिया जी के आवास पर हुई। महाराज जी जैन सन्त भवन से मेरठ रोड के नमोस्तु भवन पहुंचे।
मीनू जैन,विनोद बाला जैन, श्वेता जैन, मनीषा जैन, मंजू जैन,सुरभि जैन, सुदेश जैन,बबीता जैन, अनिल जैन, सुशील जैन, सुरेश चन्द जैन, अशोक जैन ,पुलकित जैन, मनीष जैन, पंकज जैन,सुधीर जैन, अभिषेक जैन, गौरव जैन, डाoअनिल जैन, विकास जैन, सजींव जैन, हिमांशु जैन, आशीष जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित थे।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























