👁 0 views Views
जैन अनुयायियों ने की पूजा अर्चना
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com):हापुड के मेरठ रोड पर श्री पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर रविवार की सुबह जैन धर्म के 8वे तीर्थकर भगवान चन्द प्रभु तथा 23वे तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ के जन्म कल्याणक पर जैन भक्तों ने पूजा अर्चना की तथा विश्व कल्याण, परिवारों मे सुख शान्ति, समृद्धि तथा प्राकृतिक आपदाओं से मानव मात्र की सुरक्षा की कामना की। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन, मनीष जैन सहित जैन धर्म के अनेक भक्त उपस्थित रहे।
Tata Zudio में 12% Assured Return के साथ करें निवेश: 8010510000



























