
👁 0 views Views
अनन्त चतुर्दशी पर्व में शामिल हुए जैन अनुयायी
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com):श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर पर्युषण दशलक्षण महापर्व के अन्तिम दिन अनन्त चतुर्दशी मनाई गई। प्रातःकाल अभिषेक शान्ति धारा, विधान पाठ रोहित जैन शास्त्री ने सम्पन्न कराया। आज के धर्म उत्तम ब्रम्हचर्य धर्म पर चर्चा हुई। महिला मडंल द्वारा धार्मिक गेम प्रस्तुत किया गया। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, महामंत्री अशोक जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, मंत्री आकाश जैन,सुरेश चन्द जैन, तुषार जैन, राजीव जैन, रेणुका जैन, बबीता जैन, नीतू जैन, सुशील जैन, अर्चित जैन, सुखमाल जैन, आर के जैन एडवोकेट, बीनू जैन एडवोकेट, प्रतिभा जैन, प्रभा जैन, भावना जैन मनोज जैन आदि उपस्थित हुए।


































