
विश्व शान्ति महायज्ञ, बृहद शान्ति धारा तथा रक्षा कवच अराधना मे जैन भक्तो ने पूजा की
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com): श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर रविवार को प्रातःकाल आर्यिका 105 विकक्षाश्री माताजी, ज्ञाताश्री माताजी तथा ज्ञतव्यश्री माताजी के सानिध्य मे 1008 मंत्रोच्चार के साथ बृहद शान्तिधारा, विश्व शान्ति महायज्ञ और वज्रपंजर रक्षाकवच अराधना का आयोजन किया गया, जैन भक्तो ने श्रद्धांपूर्वक पूजन किया।
105 आर्यिका विकक्षाश्री माताजी ने कहा कि वृहद शान्तिधारा तथा रक्षा कवच अराधना सभी के जीवन मे मगंलकारी है इसमे बैठकर श्रद्धांपूर्वक पूजन करने से मन शांत व पवित्र बनता है हमारे कष्टो का नाश होता है। विश्व शान्ति महायज्ञ सम्पूर्ण विश्व मे शान्ति स्थापित करने वाला है, प्राकृतिक आपदाओ से प्राणी मात्र को सुरक्षा मिलती है सभी का सभी प्रकार से कल्याण होता है।
जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, महामंत्री अशोक जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, सुबोध जैन, अकुंश जैन, इन्जीनियर सतीश कुमार जैन, सुरेश चन्द जैन, बबीता जैन, राजबाला जैन, ममता जैन, सुषमा जैन, दीपा जैन, डोली जैन, कृष्णा जैन, रेखा जैन, सुनीता जैन, प्रगति जैन, डलीना जैन, ऋचा जैन मेहुल जैन, दीपाली जैन, सुमन जैन, वन्दना जैन, नेहा जैन, श्रृति जैन,मंजू जैन, अलका जैन आदि उपस्थित थे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






























