जैन समाज का निशुल्क नेत्र शिविर 14 जनवरी को
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com): जैन समाज हापुड़ के सौजन्य से आगामी 14 जनवरी रविवार को जैन लोक, सन्त भवन पर वरदान नेत्र चिकित्सालय गाजियाबाद के सहयोग से एक निशुल्क नेत्र शिविर लगाया जाएगा। शिविर की व्यवस्थाओं के लिए जैन समाज के संरक्षक सुधीर जैन के आवास पर जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन की अध्यक्षता मे एक बैठक आयोजित कर शिविर की व्यवस्थाओं का कार्य भार सौपा गया। शिविर मे चिकित्सकों के जलपान तथा भोजन की व्यवस्था जैन समाज के उपाध्यक्ष पुलकित जैन तथा पत्रकार सुरेश चन्द जैन को सौपी गयी। सम्मान हेतु गिफ्ट तथा पटको की व्यवस्था मंत्री आकाश जैन को दी गई, नगर में बैनर लगवाने का कार्य तुषार जैन को दिया गया है।स्वागत व्यवस्था जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, महामंत्री अशोक को सौपा गया।नेत्र चिकित्सा के लिए जरूरत मंद जैन समाज से सम्पर्क कर सकते है।
न्यूज़ पोर्टल बनवाने के लिए सम्पर्क करें: 7982617202



























