21 अप्रैल महावीर जयंती को नगर मे जैन समाज पालकी यात्रा निकालेगा
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन समाज कार्यकारिणी की बैठक जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन की अध्यक्षता मे बीकानेर बंसल ,तहसील चौपला पर सम्पन्न हुई। बैठक मे आगामी 21 अप्रैल को प्रातःकाल आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से पालकी यात्रा निकाली जायेगी, जो कसेरठ बाजार, कोठी गेट, अतरपुरा गोल मार्किट बाजार सर्राफा,बाजार बजाजा होते हुए वापिस आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर समाप्त होगी,मन्दिर जी पर विशेष रोशनी, भव्य आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगे। कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं को अन्तिम रुप दिया गया। बैठक मे संरक्षक सुधीर जैन, प्रमोद जैन, सतीश कुमार जैन, उपाध्यक्ष पुलकित जैन तथा नितिन जैन, महामंत्री अशोक जैन, मंत्री आकाश जैन, सुरेश चन्द जैन पत्रकार, सुशील जैन, सुधीर जैन, डाoअनिल जैन, आर के जैन एडवोकेट, अर्चित जैन, राजीव जैन, अकिंत जैन, तुषार जैन,हिमांशु जैन आदि उपस्थित थे।
II CLASS से X CLASS तक की ट्यूशन क्लास के लिए कॉल करें: 875533212

































