
जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन का कार्यकाल पूर्ण
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com, ): श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन का 31 मार्च को कार्यकाल पूरा होने पर भावभीनी विदाई दी गई। शाल ओढाकर, प्रतीक चिह्न भेट कर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन मनोज जैन ने किया। वयोवृद्ध इंजीनियर सतीश कुमार जैन, सुरेश चन्द जैन पत्रकार, बीनू जैन एडवोकेट ने कहा कि अनिल जैन ने एक लम्बे समय तक जैन समाज के अध्यक्ष के रूप मे समाज की सेवा की है उनका कार्यकाल अत्यंत प्रशंसनीय रहा है। एक अप्रैल से सुधीर जैन,हापुड जैन समाज के अध्यक्ष होगे। अनिल जैन ने अपने उदबोधन मे कहा कि मेरा पूर्व की भांति जैन समाज को सहयोग मिलता रहेगा।
प्रदीप जैन, राजेश जैन, सुधीर जैन, सुरेश चन्द जैन, आर के जैन एडवोकेट, सुशील जैन, विकास जैन अशोक जैन ,सुखमाल जैन, रेखा जैन, बबीता जैन, प्रभा जैन, नेहा जैन सहित जैन समाज के अनेक भक्त उपस्थित हुए।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

































