
चंडी मंदिर चुनाव में जैन समाज कूदा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री चंडी मंदिर के लिए 12 जनवरी को होने वाले चुनाव में जैन समाज भी कूद गया है। जैन धर्म के अनुयायिओं की बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज के लोग श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति के सचिव पद पर चुनाव मैदान में डटे मोहित जैन (अचार वाले) के पक्ष में मतदान करेंगे और मोहित जैन के समर्थन में प्रचार भी करेंगे। इस बैठक में जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, आकाश जैन, पंकज जैन, सुरेश जैन, राजीव जैन, हिमांशु जैन सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500































