जैन बंधु 21 अप्रैल को मनाएंगे महावीर जयंती
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन समाज हापुड के कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक जैन समाज के संरक्षक सुधीर जैन के आवास पर जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक मे आगामी 21 अप्रैल महावीर जयंती पर नगर मे पालकी यात्रा निकालने तथा रात्रि मे आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर महिला जैन समाज द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम करने का निर्णय हुआ। राजीव जैन,अरिहंत जैन तथा हिमांशु जैन को नया कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। महावीर जयन्ती पर पालिका यात्रा के उपरांत वात्सल्य भोज का आयोजन डाoअनिल जैन के सौजन्य से होगा। पालकी यात्रा के लिए नफीरी बुक करने का दायित्व मंत्री आकाश जैन को सौपा गया, मन्दिर जी पर लाइट का दायित्व कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन को तथा पालकी की व्यवस्था अकिंत जैन को दी गई। बैठक मे जैन समाज के महामंत्री अशोक जैन,उपाध्यक्ष नितिन जैन एंव पुलकित जैन,चेयरमैन राजेश जैन, कार्यकारिणी सदस्य सुशील जैन, सुरेश चन्द जैन, पंकज जैन, विकास जैन, अर्चित जैन आशीष जैन, डाoअनिल जैन, अंकुर जैन,अनिल जैन (क्राकरी वाले),संरक्षक सुधीर जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन आदि उपस्थित हुए।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483


































