शांतिनाथ विधान पाठ में शामिल हुए जैन बंधु
हापुड सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में वीरवार को साध्वी सविता दीदी, माया दीदी, सीमा दीदी के सानिध्य में शान्तिनाथ विधान का आयोजन हुआ। जैन भक्तों ने बड़ी संख्या में विधान पाठ मे बैठकर श्रद्धापूर्वक भक्तिभाव से पूजा की। जैन साध्वी सविता दीदी ने कहा कि भगवान शान्तिनाथ विधान में बैठकर पूजा करने से मन शांत व पवित्र बनता है। हमारे पापों का क्षय होता है।मनुष्य जीवन में सुखी रहना तो चाहता है किन्तु सुखी रहने के नियमों को अंगीकार नहीं कर्ता है।सुखी रहने के लिए हमेः अन्तर्मुखी होकर अपनी आत्मा से जुडना होगा,धन,वैभव तो इसी लोक मे रह जाने वाला है, हमारे साथ केवल धर्म ही जायेगा।हमे सत्कर्म, दान,दया, सद्व्यवहार से धर्म की पूजी को सदैव बढाते रहना चाहिए। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, सुशील जैन, विकास जैन, सुरेश चन्द जैन पत्रकार, बबीता जैन, रेणुका जैन, श्वेता जैन, वीरेंद्र जैन आदि उपस्थित थे।


























