शराब को ब्लैक करने पर जेल गया
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): शराब के ठेके पर निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर शराब बेचने के आरोप में आबकारी टीम ने एक शराब बिक्रेता को जेल भेज दिया।
जिला कंट्रोल रूम पर सोमवार को एक शिकायत मिली कि बहादुरगढ में एक विदेशी शराब की दुकान पर शराब ब्लैक में बेची जा रही है।प्राप्त शिकायत के निस्तारण हेतु आबकारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह क्षेत्र ३ गढ़ हापुड़ ने टीम के साथ देसी व विदेशी मदिरा दुकान बहादुरगढ़ पर गोपनीय ढंग से टेस्ट परचेज कराया,जिसमें विदेशी मदिरा दुकान बहादुरगढ़ पर विक्रेता एमआरपी से १०रूपये अधिक पर बिक्री करते हुए पाया गया। शराब विक्रेता देववीर सिंह पुत्र सुंदर सिंह निवासी नयागांव बुलंदशहर पर थाना बहादुरगढ़ पर आबकारी अधिनियम व भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया। इसके अतिरिक्त स्याना चोपला पर स्थित देसी,विदेशी व बियर की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया तथा बृजघाट टोल प्लाजा पर आने वाले संदिग्ध वाहनों की गहन चेकिंग की गई।
वैध मदिरा की विक्री में वृद्धि हेतु तथा अवैध मदिरा की रोकथाम हेतु प्रवर्तन कार्य का अभियान जारी रहेगा।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

































