मंडी शुल्क लागू होने से गुड़ व तेल-तिलहन व्यापार होगा प्रभावित










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मंडी परिसर से बाहर कारोबार करने वाले व्यापारियों पर मंडी शुल्क लागू करने पर रोष व्यक्त किया है। व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मंडी सचिव को एक ज्ञापन देकर मंडी शुल्क की नई व्यवस्था को वापिस लेने की मांग की है।

हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष बिजेंद्र पंसारी व महासचिव अमन गुप्ता ने बताया कि नए मंडी शुल्क में स्पष्ट आदेश नहीं है। मंडी शुल्क के आदेश से गल्ला, दाल-तिलहन, गड़, लकड़ी व अन्य कृषि उत्पादनों का व्यापार करने वाले व्यापारियों पर अनावश्यक बोझ बढ़ेगा और महंगाई बढ़ेगी। साथ ही इंस्पेकटर राज व्यापारियों का उत्पीड़न करेगा। नई मंडी शुल्क व्यवस्था के तहत खादद्यान्न के प्रोसिस में लगी यूनिटों पर भी बोझ बढ़ेगा। नई मंडी शुल्क व्यवस्था से उत्तर प्रदेश से उद्योगों के पलायन होने की सम्भावना बढ़ी है। व्यापारियों का कहना है कि उदयोग व व्यापार हित में मंडी शुल्क को तुरंत वापिस लिया जाए। इस मौके पर बिजेंद्र पंसारी, अमन गुप्ता, दिपांशु गर्ग, अतुल कंसल, सुनील जैन, अशोक बबली आदि उपस्थित थे।

ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884







Related Posts

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

Read more

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
error: Content is protected !!