हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की जदीद चौकी के प्रभारी को सस्पेंड कर दिया जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी और भी पुलिसकर्मियों व अधिकारियों पर गाज गिर सकती है जिससे हापुड़ कोतवाली के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा है।
बता दें कि मंगलवार की देर रात हापुड़ एसओजी टीम ने हापुड़ कोतवाली पुलिस को सूचित किए बिना ही बुलंदशहर रोड पर अवैध वाहन कटान के मामले में कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने चार वाहन, पुर्जे और वाहन काटने क उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के चलते जदीद पुलिस चौकी प्रभारी अनिल निवास को सस्पेंड कर दिया। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अभी इस सूची में और भी कर्मी और अधिकारी शामिल हो सकते हैं। आखिर किसकी शह पर यह चल रहा था इसकी जांच जारी है।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249



























