हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की राधापुरी में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में रखें बाथटब में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी गिर गई जिससे उसने आग पकड़ ली। आग की बदबू पूरे क्षेत्र में फैल गई। वहीं कोल्ड स्टोरेज में मौजूद कर्मियों ने पाइप से पानी डालकर आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।
मामला मंगलवार की रात करीब 10 बजे का है जब राधापुरी में स्थित संजय कोल्ड स्टोरेज में रखे कई वर्षों पुराने जैक्यूजी ने शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग पकड़ ली। धुआं उठने लगा जिससे बदबू पूरे क्षेत्र में फैल गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई लेकिन तब तक कोल्ड स्टोरेज में मौजूद लोगों ने खुद ही आग पर काबू पा लिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा होने से टल गया।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010




























