👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी फ्लाईओवर के पास मौजूद कली भवन के बाहर लगा एक ट्रांसफार्मर स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है. लोगों का कहना है कि इस ट्रांसफार्मर से धुआं निकलना आम बात है. आए दिन विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहती है. कभी भी यह धुआं आग में बदल जाता है. विद्युत कर्मचारी आकर अस्थाई समाधान कर जाते हैं लेकिन इसके बाद भी समस्या बनी की बनी रहती है. यदि कोई स्थाई समाधान नहीं किया गया तो लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा.
































