हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में सोमवार को सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जगह-जगह जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई जिससे वाहन चालकों को समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर भी लंबा जाम लग गया जिससे अधिवक्ताओं, दुकानदारों, कचहरी पहुंच रहे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। यह जाम तहसील चौपले से लेकर तिलक नर्सिंग होम से भी आगे तक पहुंच गया। दो मिनट की दूरी तय करने में 20 मिनट का समय लग गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां अक्सर जाम की यही स्थिति रहती है जिससे कचहरी आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी होती है।
MOBILE EXCHANGE OFFER
BUY & SELL OLD MOBILE PHONES
MOBILE FUSION :
📲 7409166666 📲 8979766582























