“धीरखेड़ा का विकास करना बहुत जरूरी:” अरुण गोविल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़-मेरठ के भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अरुण गोविल ने बुधवार को हापुड़ में पत्रकारों से कहा कि धीरखेड़ा का विकास करना बेहद जरूरी है। इसी के साथ उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को गिनाते हुए कहा कि वह समस्याओं का समाधान करेंगे और क्षेत्र में समय बिताएंगे।
अरुण गोविल ने कहा कि उन्होंने रामायण में श्री राम का किरदार निभा कर संस्कृति की, रिश्तो की, विचारों की सेवा की है। वह संस्कृति से जुड़े हैं तो जड़ से जुड़े हुए हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि उनका जन्म व परवरिश मेरठ में हुई है। वह 21 वर्षों तक मेरठ में रहे हैं। यहीं से उन्होंने पढ़ाई लिखाई भी की है। देश के विकास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश की प्रगति की गति और तेज होनी चाहिए। धीरखेड़ा के विकास को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि धीरखेड़ा का विकास करना बहुत जरूरी है।

आपको बता दें कि धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र वैसे तो मेरठ की सीमा में आता है लेकिन व्यापारियों का आरोप है कि क्षेत्र के साथ सौतेला व्यापार हो रहा है जबकि धीरखेड़ा अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है जहां अधिकांश हापुड़ के उद्यमियों ने उद्योग लगाए हुए हैं। सीमा के कारण उन्हें काफी ज्यादा समस्या हो रही है। उद्यमियों की मांग है कि हापुड़ जिले की सीमा का विस्तार होना चाहिए और धीरखेड़ा को हापुड़ जनपद में शामिल कर उसका विकास हो।
बिना चीरे और टांके के दांत व जबड़ा लगवाएं: 7668219093




























