👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आर्य समाज मंदिर हापुड़ में चल रहे वार्षिकोत्सव के दौरान मातृशक्ति उत्थान सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता महिला प्रधान बीना आर्य ने की। भजन सम्राट देव आर्य ने अपने सुमधुर भजनों के माध्यम से समाज मे नारी के पवित्र गरिमा को प्रस्तुत किया। दिल्ली से पधारी दर्शनाचर्या विमलेश बंसल ने अपने ओजस्वी उपदेशों द्वारा परिवार व समाज में नारी की अहम भूमिका का महत्व बताया। दर्शनाचार्या कहती है हमे बुराई, अधर्म आदि को छोड़ना सीखना होगा जो कि आज के समय मे अत्यंत आवश्यक है।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038




























