👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कोहरे के कारण सड़क हादसों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से शासन ने आदेश जारी किए हैं जिसके चलते गन्ना ढुलाई करने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर पट्टी लगाना अनिवार्य किया गया है। बता दें कि कोहरे के समय और रात के समय अक्सर ऐसा होता है कि यह वाहन सड़क पर नजर नहीं आते जिसके चलते रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।



























