
किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकृत होना अनिवार्य
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):मुख्य सचिव उ०प्र० शासन के आदेशानुसार वर्तमान में जनपद के समस्त राजस्व ग्राम में अभियान चलाकर 06.04.2026 से 15.04.2026 तक फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने का कार्य चल रहा है। शासनादेश के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी किस्तों का भुगतान उन्ही कृषकों को किया जायेगा जो फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकृत हो गये है। कृषि विभाग एवं सहयोगी विभागों यथा उद्यान विभाग, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता एवं लघु सिंचाई विभाग इत्यादि की लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ भी फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकृत कृषक ही ले सकेगें।
मई 2026 से सहकारी समितियों पर खाद व कृषि विभाग में बीज, कीटनाशी, कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ भी फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकृत कृषक ही लें सकेगें। वर्तमान में सरकारी क्रय केन्द्रो पर गेहूँ एवं सरसों की खरीद पर भी फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गयी हैं।
अतः जनपद के समस्त किसान भाईयों से अनुरोध है, अपने ग्राम में आयोजित फॉर्मर रजिस्ट्री कैंपो में कृषि विभाग / राजस्व विभाग के कर्मचारियों से सम्पर्क कर अथवा नजदीकी जनसेवा केन्द्रो पर जाकर अवश्यक अभिलेख आधार कार्ड, खतौनी एवं मोबाईल के साथ फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण कराने का कष्ट करें।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788


























